हरियाणा राज्य में नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना - आरबीआई - Reserve Bank of India
79181360
27 अप्रैल 2017
को प्रकाशित
हरियाणा राज्य में नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
आरबीआई/2016-17/292 27 अप्रैल 2017 अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक महोदय/ महोदया, हरियाणा राज्य में नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना हरियाणा सरकार ने दिनांक 1 दिसंबर 2016 की राजपत्र अधिसूचना द्वारा हरियाणा राज्य में नए जिले जिसे ‘चरखी दादरी’ कहा जाएगा, के गठन को अधिसूचित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि नए जिले के अग्रणी बैंक का दायित्व निम्नानुसार पंजाब नेशनल बैंक को सौंप दिया जाए :-
2. साथ ही, उपरोक्त सारणी में दिए गए अनुसार, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड आवंटित किया गया है। 3. हरियाणा राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्व में कोई परिवर्तन नहीं है। भवदीय (अजय कुमार मिश्र) |
प्ले हो रहा है
सुनें
क्या यह पेज उपयोगी था?