गुजरात राज्य में नए जिले का गठन - अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व
भारिबैं/2007-08/267
ग्राआऋवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं. 52/02.08.01/2007-08
मार्च 27, 2008
अध्यक्ष,
सभी अग्रणी बैंक
(सूचीनुसार)
प्रिय महोदय,
गुजरात राज्य में नए जिले का गठन - अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व
राजस्व विभाग गुजरात सरकार के दिनांक सितम्बर 27, 2007 के सरकारी आदेश सं.पी एफ आर /5207/एम आर 56/एल.1 द्वारा तापी नामक नये जिले का गठन किया है जिसमें व्यारा, सोनगढ, उच्छल, निझार और वालोद तालुका शामिल हैं जिन्हें वर्तमान सूरत जिले से लिया गया है, जिसमें विभाजन के उपरान्त चोरयासी, पलसाना, बारडोली, कामरेज, महुवा, ओलपाड, मांगरोल, उमरपाडा, मांडवी और सूरत शहर तालुका शामिल हैं ।यह विभाजन दिनांक 02 अक्तुबर 2007 से प्रभावी हुआ है ।
2. यह निर्णय लिया गया है कि उक्त नये जिले तापी का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व बैंक आफ बडौदा को स्थायी रूप से सौंप दिया जाय । साथ में विभाजित सूरत जिले का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व पहले की तरह बैंक आफ बडौदा के पास ही रहेगा ।
3. राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व में कोई परिवर्तन नही है ।
4. कृपया पावती दें ।
भवदीय,
(आर.सेबॅस्टियन)
महाप्रबंधक
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: