RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79064286

तामीलनाडु राज्य में नए जिलें का गठन - अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व

भारिबैं/2007-08/223
ग्राआऋवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं. 46 /02.08.01/2007-08

जनवरी 15, 2008

अध्यक्ष,
सभी अग्रणी बैंक,

(सूचीनुसार)

प्रिय महोदय,

तामीलनाडु राज्य में नए जिलें का गठन - अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व

राजस्व विभाग (आर ए1(1) तामीलनाडु सरकार के दिनांक नवम्बर 19, 2007 के सरकारी आदेश सं.जी.ओ.(एम.एस) सं.684 द्वारा अरियालूर नामक नये जिलें का गठन किया है जिसे वर्तमान जिला पेरामबलूर को विभाजित करके बनाया गया है । इन जिलें में शामिल तालुकों के नाम निम्न तालिका में दर्शाये गये हैं । (यह विभाजन दिनांक 23 नवम्बर 2007 से प्रभावी हुआ है )।

क्र.सं.

नवनिर्मित जिले का नाम

नये जिले में शामिल तालुकों के नाम

1

पेरामबलूर

i) पेरामबलूर
ii) कुन्नाम
iii) वेप्पनथट्टाई

2.

अरियालूर

i) अरियालूर
ii) उदयरपालयम
iii) सेंदूराई

 

2. यह निर्णय लिया गया है कि उक्त नये जिलें अरियालूर (जिसमें अरियालूर, उदयरपालयम एवं सेंदूराई नामक तालुक शामिल है ) का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व भारतीय स्टेट बैंक को स्थायी रूप से सौंप दिया जाय । साथ में, पेरामबलूर जिले (विभाजीत) का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व पहले की तरह इंडियन एावरसीज बैंक के पास ही रहेगा ।

3. राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व में कोई परिवर्तन नही है ।

4. कृपया पावती दें ।

भवदीय,

(ए.के.भंडारी )
उप महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?