अग्रणी बैंक योजना - तमिलनाडु राज्य में एक नये जिले तिरुप्पुर का गठन - अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व का आबंटन
भारिबैं/2008-09/480 मई 22, 2009 अध्यक्ष प्रिय महोदय, अग्रणी बैंक योजना - तमिलनाडु राज्य में एक नये जिले राजस्व विभाग, तमिलनाडु सरकार, के दिनांक अक्तूबर 24, 2008 के अधिसूचना सं. जी ओ (एमएस) 618 के द्वारा तिरुप्पुर नाम से एक नये जिले का गठन किया है जिसे वर्तमान जिले कोयम्बतुर और इरोड से अलग करके बनाया गया हैं और इसमें तिरुप्पुर, अवनाशी, पल्लडम, दारापुरम, कांगेयम और उडुमलैपेट्टै तहसीलें शामिल हैं। यह गठन अधिसूचना जारी करने की तारीख अक्तूबर 24, 2008 से प्रभावी हुआ है। 2. इस संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है कि नये जिले तिरुप्पुर का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व कॅनरा बैंक को स्थायी रूप से सौंप दिया जाय। वर्तमान जिले कोयम्बतुर और इरोड का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व पूर्ववत कॅनरा बैंक के पास ही बना रहेगा। 3. राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व में कोई परिवर्तन नहीं है। 4. कृपया पावती दें। भवदीया (मोलिना चौधरी) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: