अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह संघ शासित राज्य मे नये जिलों का गठन - अग्रणी बैंक दायित्व सौंपना
भारिबैं/2008-09/347 06 जनवरी 2009 अध्यक्ष सभी अग्रणी बैंक महोदय, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह संघ शासित राज्य राजस्व विभाग, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, प्रशासन ने दिनांक 17 अगस्त 2006 की अपनी राजपत्र संख्या 153 एवं अधिसूचना सं.147/2006/एफ.सं.3-195/2002-एलएसजी,(रेव्यू) द्वारा दिनांक अगस्त 18, 2006 से वर्तमान जिला अंडमान को विस्थापित कर दक्षिण अंडमान एवं उत्तर एवं मध्य अंडमान नाम के दो नये जिलों के गठन के बारे मे सूचित किया है। इन जिलों में तालिका में दर्शाये गये तहसीलें सम्मिलित है।
चूँकि अंडमान जिले का अग्रणी बैंक दायित्व पहले से ही भारतीय स्टेट बैंक के पास था, अत:यह निर्णय लिया गया है कि नये जिलों का अग्रणी बैंक दायित्व यथावत भारतीय स्टेट बैंक के पास ही रहेगा। भवदीय (मोलिना चौधरी) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: