भारिबैं/2012-13/242 ग्राआऋवि.केका. एलबीएस. बीसी सं.34 /02.08.01./2012-13 10 अक्तूबर 2012 अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सभी अग्रणी बैंक महोदय/महोदया छत्तीसगढ़ राज्य में 9 नये जिलों का सृजन-अग्रणी बैंक दायित्व का आबंटन राजस्व विभाग, छत्तीसगढ सरकार की दिनांक 27 दिसंबर 2011 की अधिसूचना सं.एफ -6-292/सात-3/2011(क्रम सं. 332) के द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ राज्य में 9 नये जिलों सुकमा, कोण्डागांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर, और बलरामपुर का दिनांक 01 जनवरी 2012 से सृजन किया है। यह निर्णय लिया गया है कि नये जिलों का अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व आबंटन निम्न तालिकानुसार हो:- क्रसं | नये जिले का नाम | भूतपूर्व जिले का नाम | नये जिले में शामिल तहसिलों के नाम | अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व आबंटित | नए जिले को आबंटित जिला कार्यकारी कूट | 1 | सुकमा | दंतेवाडा | छिंदगढ, सुकमा, कोंटा दंतेवाडा जिले से लिया गया। | भारतीय स्टेट बैक | 319 | 2 | कोण्ड़ागांव | बस्तर | केशकल, बडेराजपुर, माकडी, कोण्डागांव और फरसगांव बस्तर जिले से लिया गया। | भारतीय स्टेट बैक | 321 | 3 | बलौदाबाजार | रायपुर | बिलाईगढ़, कसड़ोल, बलौदाबाजार, पलारी, भाटापारा, सिमगा रायपुर जिले से लिया गया। | भारतीय स्टेट बैक | 323 | 4 | गरियाबंद, | रायपुर | फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर, देवभोग रायपुर जिले से लिया गया। | देना बेंक | 325 | 5 | बेमेतरा | दुर्ग | नवागढ़, बेमेतरा, बेरला, साजा, थानखम्हरिया दुर्ग जिले से लिया गया। | भारतीय स्टेट बैक | 327 | 6 | बालोद | दुर्ग | ड़ौण्डी, ड़ौडीलोहारा, गुरूर, बालोद, गुंडरदेही दुर्ग जिले से लिया गया। | देना बैंक | 328 | 7 | मुंगेली | बिलासपुर | मुंगेली पथरिया, लोरमी बिलासपुर जिले से लिया गया। | भारतीय स्टेट बैक | 329 | 8 | सूरजपुर | सरगुजा | सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी, रामानुजनगर, प्रेमनगर, प्रतापपुर सरगुजा जिले से लिया गया। | सेंट्रल बैंक आफ इंडिया | 331 | 9 | बलरामपुर | सरगुजा | बलरामपुर, रामचंन्द्रपुर (रामानुजगंज), वाड्रफनगर, राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़ सरगुजा जिले से लिया गया। | सेंट्रल बैंक आफ इंडिया | 333 | साथ ही, बैंकों द्वारा 'बीएसआर' रिपोर्टिंग के प्रयोजन के लिए नये जिलों के जिला कार्यकारी कूट भी आबंटित किए जा रहे हैं। 2. राज्य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक उत्तरदायित्व में कोई परिवर्तन नहीं है। भवदीय (सी.डी.श्रीनिवासन) मुख्य महाप्रबंधक |