RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137822837

ऋणदाताओं के लिए उचित व्यवहार संहिता पर दिशानिर्देश - प्रोसेसिंग शुल्क / प्रभारों के बारे में जानकारी देना

आरबीआइ/2008-09/320
ग्राआऋवि.केंका.आरआरबी.बीसी.सं. 75/03.05.28बी/2008-09

10 दिसंबर 2008

सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

प्रिय महोदय,

ऋणदाताओं के लिए उचित व्यवहार संहिता पर दिशानिर्देश -
प्रोसेसिंग शुल्क / प्रभारों के बारे में जानकारी देना

कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 16 मई 2006 का हमारा परिपत्र ग्राआऋवि.बीओएस/81/13.33.01/2005-06 देखें जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित सभी वाणिज्य बैंकों को सूचित किया गया था कि वे अपने कार्यालयों / अपनी शाखाओं में दी जानेवाली सेवाओं के प्रभारों को प्रदर्शित करें।

 

2. यह बात हमारे ध्यान में आई है कि कुछ बैंक उधारकर्ता से प्रोसेसिंग शुल्क के अलावा, विशेष प्रभार ले रहे हैं जिसकी सूचना उधारकर्ता को पहले नहीं दी गई थी। यह उल्लेखनीय है कि उधारकर्ता को पहले बताए बिना बाद में ऐसे प्रभारों की वसूली करना उचित नहीं है।

 

3. अत: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सूचित किया जाता है कि वे प्रोस्टंसिंग से संबंधित सभी शुल्कों / प्रभारों से संबंधित जानकारी आवेदन फार्मों में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, बैंक ग्राहक को "संपूर्ण लागत" (आल-इन-कॉस्ट) अनिवार्य रूप से सूचित करें ताकि वह वित्त प्रदान करने वाले अन्य स्रोतों द्वारा लगाए जा रहे प्रभारों से उसकी तुलना कर सके।

भवदीय

(जी.श्रीनिवासन)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?