अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं के साथ भारतीय बैंकनोट
आरबीआई/2005-06/107 10 अगस्त 2005 अध्यक्ष/एमडी/सीएमडी/सीईओ महोदया/प्रिय महोदय, अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं के साथ भारतीय बैंकनोट कृपया 07 मई 2005 का हमारा पत्र आरबीआई/2004-05/458: डीसीएम (आयो) सं. जी.40/10.01.00/2004-05 का, जिसके माध्यम से भारतीय बैंक नोटों में शामिल की जाने वाली अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं की सूची अग्रेषित की गई थी और 25 मई 2005 को मुंबई में बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में हुई चर्चा का संदर्भ लें। 2. अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं के साथ रु. 50 और रु. 100 मूल्यवर्ग के बैंक नोट अगस्त, 2005 में जारी किए जाएंगे। इसके पश्चात सितंबर 2005 में रु. 500 और रु. 1000 मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे। 2006 में अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं के साथ रु. 10 और रु. 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। 3. रु. 50 रुपये और रु. 100 मूल्यवर्ग के लिए अतिरिक्त/नई सुरक्षा सुविधाओं पर जारी प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति आपके सूचनार्थ और आवश्यक कार्रवाई हेतु इसके साथ संलग्न है। इसे हमारी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर भी डाला जा रहा है। आपको सूचित किया जाता है कि आप अपने कर्मचारियों और आम जनता के लाभ के लिए अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं वाले बैंकनोटों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें। आप अपनी शाखाओं में इसे प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। 4. कृपया पावती दें। भवदीय (यू.एस. पालीवाल) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: