एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज दर
आरबीआइ/2008-09/180
ग्राआऋवि.सं.आरआरबी. बीसी. 35/03.05.33(c)/2008-09
|
सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक महोदय एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज दर
2. दिनांक 18 सितंबर 2008 का निदेश ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.डीआइआर.सं.34/ 03.05.33(c)/2008-09 संलग्न है । भवदीय (जी.श्रीनिवासन) ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.डीआइआर.सं.34/03.05.33(c)/2008-09 18 सितंबर 2008 विदेशी मुद्रा (अनिवासी) खाता (बैंक) योजना बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस बात से संतुष्ट होकर कि ऐसा करना जनहित में आवश्यक तथा समयोचित है, भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा निम्नानुसार निदेश देता है :
विदेशी मुद्रा अनिवासी खाता (बैंक) योजना के अंतर्गत 16 सितंबर 2008 को भारत में कारोबार की समाप्ति से संविदाकृत सभी परिपक्वता अवधियों की एफसीएनआर (बी) जमाराशियों के संबंध में ब्याज का भुगतान संबंधित मुद्रा/तदनुरूप परिपक्वता अवधियों के लिए लागू लाइबोर/स्वैप दरों से 25 आधार अंक कम की उच्चतम दर के भीतर किया जाएगा (जबकि 24 अप्रैल 2007 को कारोबार की समाप्ति से लाइबोर /स्वैप दरों से 75 आधार अंक कम दरें लागू थीं)। अस्थायी दर वाली जमाराशियों पर ब्याज का भुगतान संबंधित मुद्रा/परिपक्वता अवधि पर लागू स्वैप दरों से 25 आधार अंक कम की उच्चतम सीमा के भीतर किया जाएगा। अस्थायी दर जमाराशियों के लिए ब्याज पुनर्निर्धारण अवधि 6 महीने होगी।
(वी.एस.दास) प्ले हो रहा है
सुनें
|
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: