’अपने ग्राहक को जानने’ संबंधी मानदण्ड/’धनशोधन निवारण’ मानक/’आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ संघर्ष’
भारिबैं/2010-11/226 4 अक्तूबर 2010 सभी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ/ महोदय, ’अपने ग्राहक को जानने’ संबंधी मानदण्ड/’धनशोधन वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) ने धनशोधन निवारण/आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ संघर्ष संबंधी मानदण्डों के अनुपालन की सतत समीक्षा के एक भाग के रूप में कतिपय क्षेत्रों की पहचान की है जिनमें धनशोधन निवारण/आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ संघर्ष में रणनीतिक खामियाँ हें। 2. वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) ने उक्त विषय पर एक बयान (प्रतिलिपि संलग्न) 25 जून 2010 को जारी किया है और बयान में दर्ज क्षेत्रों से मांग की है कि वे विनिर्दिष्ट समय-सीमा में कार्य-योजना को लागू करें तथा अपने सदस्यों का अहवान किया है कि वे बयान में दी गई सूचना पर विचार करें/को लागू करें। 3. सभी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों/अवशिष्ट गैर बैंकिंग कंपनियों को सूचित किया जाता है कि वे संलग्न बयान में दी गई सूचना पर विचार करें/को लागू करें। 4. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के अनुपालन प्रस्तुतकर्ता अधिकारी/ प्रधान अधिकारी इस परिपत्र की पावती गैर बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग के उस क्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्तुत करें जिसके अधिकारक्षेत्र में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी/अवशिष्ट गैर बैंकिंग कंपनी कार्यरत है। भवदीय (उमा सुब्रमणियम) सं. यथोक्त। |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: