RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

132206838

चलनिधि समायोजन सुविधा - दरों में परिवर्तन

आरबीआई/2024-25/109
एफएमओडी.एमएओजी.सं.150/01.01.001/2024-25

07 फ़रवरी, 2025

सभी चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) प्रतिभागी

महोदया/ महोदय,

चलनिधि समायोजन सुविधा - दरों में परिवर्तन

जैसा कि 07 फ़रवरी 2025 के मौद्रिक नीति वक्तव्य  में आज घोषित किया गया है, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 6.50 प्रतिशत से 25 आधार अंक कम करके 6.25 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।

2. परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर तत्काल प्रभाव से क्रमशः 6.00 प्रतिशत और 6.50 प्रतिशत हो गई है।

3. वर्तमान एलएएफ योजना के अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

भवदीय,

(जी. सेषसाई)
मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?