स्थायी चलनिधि समायोजन सुविधा -रिपो और रिवर्स रिपो रेट
आरबीआई/2005-06/403
संदर्भ सं.एफएमडी.एमओएजी.सं. 5/01.01.01/2005-06
8 जून, 2006
सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)
और प्राथमिक व्यापारी
प्रिय महोदय,
स्थायी चलनिधि समायोजन सुविधा -रिपो और रिवर्स रिपो रेट
वर्तमान समष्टि-आर्थिक और समग्र मौद्रिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने स्थायी चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रिपो रेट 5.50 प्रतिशत से 25 आधार अंक बढ़ाकर तत्काल प्रभाव से 5.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।
2. इसके साथ ही, स्थायी चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिपो रेट भी, जो 100 आधार अंक के अंतर के साथ रिवर्स रिपो रेट से जुड़ा हुआ है, तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत किया जा रहा है ।
3. संशोधित दरें 9 जून 2006 से लागू होंगी। वर्तमान चलनिधि समायोजन सुविधा योजना की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
4. कृपया प्राप्ति-सूचना ई-मेल से म्ुस््@ींव.दीु.वह पर भेजें।
भवदीय,
(मृदुल सागर)
निदेशक
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: