चलनिधि समायोजन सुविधा रिपो और रिवर्स रिपो दरें
भारिबैं/2010-2011/431 17 मार्च 2011 सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक महोदय चलनिधि समायोजन सुविधा जैसाकि आज मौद्रिक नीति की मध्य-तिमाही समीक्षा में घोषित किया गया है, यह निर्णय लिया गया है कि तत्काल प्रभाव से चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करके उसे 6.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत और रिवर्स रिपो में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करके उसे 5.50 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत कर दिया जाए। 2. चलनिधि समायोजन सुविधा की वर्तमान योजना की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। 3. कृपया प्राप्ति-सूचना दें। भवदीया (निशिता राजे) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: