तालिबान/अल-कायदा संगठन से संबंधित यूएनएससीआर 1267(1999) तथा 1822 (2008) के अंतर्गत आतंकवादी व्यक्तियों /संस्थाओं की सूची
आरबीआइ/2009-10/293 25 जनवरी 2010 अध्यक्ष /मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय तालिबान/अल-कायदा संगठन से संबंधित यूएनएससीआर 1267(1999) कृपया 21 जनवरी 2010 का हमारा परिपत्र पत्र बैंपविवि. एएमएल. सं. 12841/14.06.060/2009-10 देखें। 2. हम इसके साथ भारत सरकार (विदेश मंत्रालय) के माध्यम से प्राप्त एक ‘भूल-सुधार’ संलग्न करते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति के अध्यक्ष द्वारा भेजा गया है । यह ‘भूल- सुधार’ अरब प्रायद्वीप में अलकायदा (एक्यूएपी) (क्यू ई. ए. 129.10) के संबंध में 19 जनवरी 2010 के टिप्पण में उल्लिखित एक नाम की अरबी लिपि में तकनीकी गलती से संबंधित है, जिसे सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है । भवदीय (पी. के. दास) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: