मास्टर परिपत्र - प्रत्यक्ष करों का संग्रहण - ओएलटीएएस
आरबीआई/2015-16/90 1 जुलाई, 2015 सेवा में, महोदया/ महोदय मास्टर परिपत्र - प्रत्यक्ष करों का संग्रहण - ओएलटीएएस कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 1 जुलाई, 2014 के हमारे मास्टर परिपत्र आरबीआई/2014-15/108 का संदर्भ ग्रहण करें। अब हमने मास्टर परिपत्र को संशोधित और अद्यतन किया है जो 30 जून, 2015 तक भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी इस विषय पर महत्वपूर्ण अनुदेशों को समेकित करता है। 2. संशोधित मास्टर परिपत्र की एक प्रति आपकी जानकारी के लिए संलग्न है। यह परिपत्र हमारी वेबसाइट /en/web/rbi/notifications/master-circulars से भी डाउनलोड किया जा सकता है। भवदीय (जी श्रीकुमार) अनुलग्नक: यथोक्त |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: