मास्टर परिपत्र - ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध
|
आरबीआइ /2007-08/43 02 जुलाई 2007 सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) महोदय मास्टर परिपत्र - ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध कृपया आप 1 जुलाई 2006 का मास्टर परिपत्र बैंपविवि. सं. डीआइआर. बीसी. 8 /13.03.00/ 2006-07 देखें, जिसमें ऋणों और अग्रिमों के संबंध में सांविधिक और अन्य प्रतिबंधों से संबंधित विषयों पर 30 जून 2006 तक बैंकों को जारी किये गये अनुदेश / दिशा-निर्देश समेकित किये गये हैं। अब उक्त मास्टर परिपत्र को 30 जून 2007 तक जारी किये गये अनुदेशों को शामिल करते हुए उपयुक्त रूप में अद्यतन कर दिया गया है और भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (http://www.rbi.org.in) पर उपलब्ध कराया गया है । भवदीय
(पी. विजय भास्कर ) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: