RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

133099574

बैंक शाखाओं द्वारा अनुषंगी लाभ कर की गैर-स्वीकृति

आरबीआई/2005-06/62
डीजीबीए.जीएडी.संख्या एच-230/42.01.034/2005-06

14 जुलाई 2005

अध्यक्ष / अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक
सभी एजेंसी बैंक
जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड सहित

महोदय,

बैंक शाखाओं द्वारा अनुषंगी लाभ कर की गैर-स्वीकृति

कृपया वित्त अधिनियम 2005 - प्रमुख शीर्ष और चालान-ओएलटीएएस में परिवर्तन के संबंध में हमारे परिपत्र आरबीआई/2005/42, डीजीबीए.जीएडी.संख्या एच76/42.01.001/2005-06 दिनांकित 4 जुलाई 2005 के पैरा दो का संदर्भ ग्रहण करें।

2. सीबीडीटी ने हमें यह सूचित किया है कि अधिकृत बैंकों की कुछ शाखाएं अनुषंगी लाभ कर के भुगतान को स्वीकार नहीं कर रही हैं क्योंकि बैंकों के सॉफ्टवेयर को संशोधित नहीं किया गया है। हम आपको सलाह देते हैं कि इस मामले पर तुरंत कारवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि आपकी सभी अधिकृत शाखाएं ग्राहकों से उपरोक्त कर को बिना चूके स्वीकार करें।

सादर

(एम.टी. वर्गीज)
महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?