विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एस ई जेड़) में अपतटीय बैंकिंग इकाइयां (ओ बी यू)
विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एस ई जेड़) में अपतटीय बैंकिंग इकाइयां (ओ बी यू)
संदर्भ : बैंपविवि.सं. आइबीएस. बीसी. 92 /23.13.004/2002-03
5 अप्रैल 2003
15 चैत्र 1924 (शक)
सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और स्थानीय क्षेत्र बैंकों को छोड़कर)
प्रिय महोदय,
विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एस ई जेड़) में अपतटीय बैंकिंग इकाइयां (ओ बी यू)
कृपया 11 नवंबर 2002 का हमारा परिपत्र बैंपविवि. आइबीएस. बीसी. 42/23.13.004/2002-03 देखें जिसके साथ विशेष आर्थिक क्षेत्रों में अपतटीय बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए योजना भेजी गयी थी और 19 मार्च 2003 का हमारा परिपत्र बैंपविवि. आइबीएस. बीसी. 80/ 23.13.004/2002-03 भी देखें जिसमें बैंकों द्वारा उठाये गये विभिन्न मुद्दों के बारे में स्पष्टीकरण दिया गया था ।
2. प्राप्त अभ्यावेदनों के बारे में हम आगे यह स्पष्ट करते हैं कि अपतटीय बैंकिंग इकाइयां अन्य विशेष आर्थिक क्षेत्रों में इकाइयों और विशेष आर्थिक क्षेत्र विकासकों को उधार दे सकती हैं ।
भवदीय
(बी. महापात्र )
मुख्य महा प्रबंधक
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: