RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79118000

स्‍वतंत्र प्राथमिक व्‍यापारियों के लिए टियर-III पूंजी हटाना

भारिबैं/2011-12/623
संदर्भ : आंऋप्रवि.पीसीडी.सं. 4896/14.03.05/2011-12

27 जून¸ 2012

सभी स्वतंत्र प्राथमिक व्यापारी

महोदय/महोदया

स्‍वतंत्र प्राथमिक व्‍यापारियों के लिए टियर-III पूंजी हटाना

कृपया 1 जुलाई 2011 का हमारा मास्टर परिपत्र आंऋप्रवि.पीडीआरडी.सं.02/03.64.00/2011-12 का पैरा 2 तथा 2.3 देखें जिसके अनुसार स्वतंत्र प्राथमिक व्यापारियों को बाजार जोखिम के लिए पूंजी प्रभार पूरा करने हेतु अल्पकालीन गौण ऋण (टियर III पूंजी) जारी करके पूंजी जुटाने की अनुम​ति है ।

2. इन अनुदेशों की समीक्षा की गई है तथा यह निर्णय लिया गया है ​कि स्वतंत्र प्राथमिक व्यापारियों के लिए पूंजी के पात्र संसाधन के रूप में अल्पकालीन गौण ऋण (टियर III बाँडों) को हटा दिया जाए ।

3. तदनुसार, प्राथमिक व्यापारी 1 जुलाई 2012 से टियर III बाँड जारी करके नई नि​धि न जुटाएँ ।

4. तथापि, जिन प्राथमिक व्यापारियों के पास पहले से टियर III पूंजी है, वे ऐसे गौण ऋणों की पहचान उनकी अव​धि समा​प्ति तक पात्र पूंजी के रूप में कर सकते हैं ।

भवदीय

(के.के. वोहरा)
मुख्‍य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?