RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79089503

प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उधार - निर्यात में सक्रिय माइक्रो और लघु उद्यमों को अग्रिम

भारिबैं/2009-10/392
ग्राआऋवि.केंका.प्लान.बीसी.64 / 04.09.01/2009-10

9 अप्रैल 2010

अध्यक्ष/प्रबंध निदेशव
[ सभी देशी अनुसूचित वाणिज्य बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) ]

महोदय,

प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उधार - निर्यात में सक्रिय माइक्रो
और लघु उद्यमों को अग्रिम

कृपया प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को उधार पर दिनांक 1 जुलाई 2009 का हमारा मास्टर परिपत्र देखें जिसके अनुसार माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम विकास (एमएसएमइडी) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत परिभाषित माइक्रो और लघु उद्यमों, जो बैंकों द्वारा वित्त पोषित किए गए, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अंतर्गत वर्गीकरण हेतु पात्र हैं।

2. कुछ वाणिज्य बैंकों ने प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अंतर्गत निर्यात में सक्रिय माइक्रो और लघु उद्यमों को प्रदान ऋणों के वर्गीकरण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है । मामले की जांच की गई तथा यह स्पष्ट किया गया कि वाणिज्य बैंकों द्वारा माइक्रो और लघु उद्यमों (एमएसइ) (उत्पादन एवं सेवाएं) को प्रदान किए गए ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अंतर्गत वर्गीकरण हेतु पात्र हैं बशर्ते ऐसे उद्यम एमएसएमइडी अधिनियम, 2006 में निहित एमएसइ क्षेत्र की परिभाषा पूरी करते हों, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाए कि उधारकर्ता इकाई निर्यात या अन्य में सक्रिय है या नहीं।

3. एमएसइ को प्रदान निर्यात ऋण को "माइक्रो और लघु उद्यम क्षेत्र को निर्यात ऋण" शीर्ष के अंतर्गत अलग से रिपोर्ट किया जाए।

भवदीय

(बी.पी.विजयेद्र )
मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?