|
8 मई 2012
अध्यक्ष
सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
महोदय,
एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज की दरें
कृपया आप एफसीएनआर (बी) खातों में धारित जमाराशियों पर ब्याज दरों से संबंधित दिनांक 24 नवंबर 2011 के हमारे परिपत्र ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं. 36/03.05.33(सी)/2011-12 का पैरा 2 देखें। बाज़ार में प्रचलित परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है कि 4 मई 2012 को भारत में कारोबार की समाप्ति से अगली सूचना तक एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज की दरें निम्नानुसार होंगी :
|
समाप्ति अवधि
|
वर्तमान
|
संशोधित
|
|
1 वर्ष से 3 वर्षों तक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 125 आधार अंक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 200 आधार अंक
|
|
3 - 5 वर्षों तक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 125 आधार अंक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 300 आधार अंक
|
अस्थायी दर वाली जमाराशियों पर ब्याज का भुगतान संबंधित मुद्रा / परिपक्वता अवधि पर लागू स्वैप दर अधिक 200 आधार अंकों / 300 आधार अंकों, मामले की यथास्थिति के अनुसार, की उच्चतम सीमा के भीतर किया जायेगा। अस्थायी दर जमाराशियों के लिए ब्याज पुनर्निर्धारण अवधि 6 महीने होगी।
2. इस संबंध में समय-समय पर संशोधित अन्य सभी अनुदेश अपरिवर्तित रहेंगे।
3. 8 मई 2012 का संशोधनकारी निदेश ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.डीआइआर.सं.75/ 03.05.33(सी)/ 2011-12 संलग्न है।
भवदीय
(सी.डी.श्रीनिवासन)
मुख्य महाप्रबंधक
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.डीआइआर.सं. 75 /03.05.33(सी)/2011-12
8 मई 2012
एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज की दरें
बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 35क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा अनिवासी (विदेशी) (एनआरई) खातों तथा एफसीएनआर (बी) खातों में धारित जमाराशियों पर ब्याज की दरों पर 24 नवंबर 2011 के निदेश ग्राआऋवि.केका. आरआरबी.डीआइआर.सं.35/03.05.33(सी)/2011-12 में संशोधन करते हुए इस बात से संतुष्ट होकर कि ऐसा करना जनहित में आवश्यक तथा समयोचित है, भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा निदेश देता है कि एफसीएनआर (बी) जमाराशियों पर ब्याज की दरें 4 मई 2012 को निम्नानुसार होंगी :
|
समाप्ति अवधि
|
वर्तमान
|
संशोधित
|
|
1 वर्ष से 3 वर्षों तक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 125 आधार अंक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 200 आधार अंक
|
|
3 - 5 वर्षों तक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 125 आधार अंक
|
लाइबोर / स्वैप अधिक 300 आधार अंक
|
अस्थायी दर वाली जमाराशियों पर ब्याज का भुगतान संबंधित मुद्रा / परिपक्वता अवधि पर लागू स्वैप दर अधिक 200 आधार अंकों / 300 आधार अंकों, मामले की यथास्थिति के अनुसार, की उच्चतम सीमा के भीतर किया जायेगा। अस्थायी दर जमाराशियों के लिए ब्याज पुनर्निर्धारण अवधि 6 महीने होगी।
(वी.के.शर्मा)
कार्यपालक निदेशक
|