RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137822999

रुपया निर्यात ऋण ब्याज दर - अतिदेय निर्यात बिलों पर ब्याज

आरबीआइ/2008-09/314
बैंपविवि. डीआइआर (ईएक्सपी) बीसी. सं. 95/04.02.01/2008-09

8 दिसंबर 2008
17 अग्रहायण 1930 (शक)

 

सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)

 

महोदय

 

रुपया निर्यात ऋण ब्याज दर - अतिदेय निर्यात बिलों पर ब्याज

 

कृपया उपर्युक्त विषय पर 1 जुलाई 2008 के हमारे मास्टर परिपत्र बैंपविवि.सं. डीआइआर. (ईएक्सपी) बीसी.सं. 9/04.02.02/2008-09 का पैराग्राफ 4.2.5 देखें । अतिदेय बिलों के मामले में नियत तारीख के बाद की अवधि के लिए बैंकों को "निर्यात ऋण जिसे अन्यथा विनिर्दिष्ट नहीं किया गया है" (ईसीएनओएस) के लिए निर्धारित दर प्रभारित करने की अनुमति दी गई है।

बाहरी मांग कम हो जाने के परिणामस्वरूप निर्यातकों को होनेवाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, अब यह निर्णय लिया गया है कि पोतलदानोत्तर रुपया निर्यात ऋण पर लागू होनेवाली निर्धारित ब्याज दर (बीपीएलआर से 2.5 प्रतिशत अंक कम से अनधिक ) को अगली सूचना तक अग्रिम की तारीख से 180 दिन तक के अतिदेय बिलों पर भी लागू किया जाए।

भवदीय

(पी.विजय भास्कर)
मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?