बैंकों और प्राथमिक व्यापारियों) प्राइमरी डीलर्स] के लिए स्थायी चलनिधि सुविधाएं (स्टैंडिंग लिक्विडिटि फ़ैसिलिटि)
आरबीआई/2013-14/276 20 सितंबर 2 013 सभी अनुसूचित बैंक [क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को छोड़कर] महोदया/महोदय, बैंकों और प्राथमिक व्यापारियों) प्राइमरी डीलर्स] के लिए कृपया 20 सितंबर 2013 की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा देखें, जिसके अनुसार चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत रिपो रेट को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंक बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत कर दिया गया है। 2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकों को निर्यात ऋण पुनर्वित्त (ईसीआर) और प्राथमिक व्यापारियों (पीडीज़) )संपार्श्विक चलनिधि सहायता) को प्रदान की जाने वाली स्थायी चलनिधि सुविधाओं पर लगाई जाने वाली ब्याज दर 20 सितंबर 2013 से संशोधित रिपो दर अर्थात् 7.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होंगी। भवदीय, (माइकल देबब्रत पात्र) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: