RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137825303

आवास ऋण - दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश - भारत सरकार और अन्य के विरुध्द कल्याण संस्था वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की रिट याचिका -दिशानिर्देशों को लागू करना

आरबीआई/2008-09/298
ग्राआऋवि.केका.आरएफ.बीसी.सं.70/07.40.06/2008-09

28 नवम्बर 2008

सभी राज्य और मध्यवर्ती सहकारी बैंक

प्रिय मोदय,

आवास ऋण - दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश - भारत सरकार और अन्य के विरुध्द कल्याण
संस्था वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की रिट याचिका -दिशानिर्देशों को लागू करना

 

कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 22 नवम्बर 2006 का हमारा परिपत्र ग्राआऋवि.आरएफ.बीसी 35/07.40.06/ 2006-07 देखें ।

2. इस संबंध में प्रश्न उठाए जाने पर, मामला माननीय उच्च न्यायालय, दिल्ली द्वारा गठित निगरानी समिति को संदर्भित किया गया था जिसमें उनकी राय मांगी गई थी कि क्या उक्त परिपत्र में निहित उनके दिशानिर्देश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मकान बनाने और खेती की जमीन पर फार्म हाउस बनाने सहित सभी प्रकार के मकानों पर लागू होंगे ।

3. निगरानी समिती ने अब यह स्पष्ट किया है कि चूंकि खेती की जमीन ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं की सीमा से बाहर होती है और ये प्राधिकारी किसानों द्वारा खेती की जमीन पर बनाए गए फार्महाउसों के लिए न तो प्लान मंजूर करते हैं और न ही काम पूरा होने का प्रमाणपत्र जारी करते हैं इसलिए ऐसी स्थितियों में उनके दिशानिर्देश लागू नहीं होंगे । ऐसे सभी मामलों में स्थानीय नियम लागू होंगे ।अत: बैंक तदनुसार कार्रवाई करें ।

4. इस परिपत्र की विषय वस्तु आपके बैंक के बोर्ड के समक्ष रखी जाए ।

5. कृपया प्राप्ति सूचना हमारे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को दें ।

 

भवदीय

(के.भट्टाचार्य)
महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?