नियंत्रण / प्रबंधन में परिवर्तन होने i ट संबंध में सार्वजनिक पूर्व नोटिस
भारिबैं/2006-07/162
गैबैंपवि.(नीति प्रभाग)कंपरि सं./ 82 /03.02.02/2006-2007
27 अत्तूबर 2006
सभी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ
(अवशिष्ट गैर बैंकिंग कंपनियों सहित)
प्रिय महोदय/ महोदया
नियंत्रण / प्रबंधन में परिवर्तन होने i ट संबंध में सार्वजनिक पूर्व नोटिस
15 नवंबर 1999 के कंपनी परिपत्र सं. गैबैंपवि.(नीति प्रभाग)कंपरि सं./ 11/02.01/99-2000 के पैराग्राफ सं. 2 (2) (बी) के साथ पठित 13 जनवरी 2000 के परिपत्र सं गैबैंपवि.(नीति प्रभाग)कंपरि सं./12/02.01/99-2000 के पैराग्राफ सं. ए(5)(iii)(ए) एवं 24 जनवरी 2006 के कंपनी परिपत्र सं. गैबैंपवि.(नीति प्रभाग)कंपरि सं./ 63/02.02/2005-06 के पैराग्राफ 2(ii) के अनुसार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के प्रबंधन और नियंत्रण में शेयरों की बिक्री के द्वारा स्वामित्व में अंतरण/बदलाव, या नियंत्रण में बदलाव, जो शेयरों की बिक्री से या बिना बिक्री के हो या किसी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी का किसी अन्य गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी या गैर वित्तीय कंपनी में समामेलन/विलयन होने से जो अंतरण/बदलाव हो उसके प्रभावी होने के 30 दिन पूर्व सार्वजनिक नोटिस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा जारी होने के अलावा अंतरणकर्ता, या अंतरिती द्वारा भी जारी की जानी है।
2. इस मामले की समीक्षा की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि यह सार्वजनिक नोटिस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा एवं अंतरणकर्ता या अंतरिती द्वारा या संबंधित पक्षों द्वारा संयुत्त रूप में जारी की जाएगी।
3. उल्लिखित परिपत्रों में विनिर्दिष्ट अन्य शर्तें यथावत बनी रहेंगी।
4. कृपया इसकी पावती आप भारतीय रिज़र्व बैंक, गैर बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग के उस क्षेत्रीय कार्यालय को भेजें जिसके अधिकार-क्षेत्र में आपकी कंपनी का पंजीकृत कार्यालय अवस्थित हो।
भवदीय
(पी.कृष्णमूर्ति)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: