चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रेपो
भारिबैं/2013-14/550 01 अप्रैल 2014 सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) महोदया/महोदय चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रेपो पहले द्विमासिक मौद्रिक नीतिगत वक्तव्य 2014-15 में आज की गई घोषणा के अनुसार 7 दिन और 14 दिन के मीयादी रेपो के अंतर्गत प्रदान की गई चलनिधि राशि में बैंकिंग प्रणाली की निवल मांग और मीयादी देयताओं (एनडीटीएल) के 0.5 प्रतिशत के स्थान पर उसे तत्काल प्रभाव से 0.75 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। 2. वर्तमान मीयादी रेपो योजना के सभी अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। 3. कृपया प्राप्ति-सूचना दें। भवदीय, (जी. महालिंगम) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: