RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79212738

डीपीआरके पर यूएनएससीआर 1718 प्रतिबंध समिति द्वारा अपनी प्रतिबंध सूची में एक प्रविष्टि में संशोधन

भा.रि.बैंक/2022-2023/91
डीओआर.एएमएल.आरईसी.55/14.06.001/2022-23

13 जुलाई 2022

सभी विनियमित संस्थाओं के अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी

महोदया/ महोदय,

डीपीआरके पर यूएनएससीआर 1718 प्रतिबंध समिति द्वारा अपनी प्रतिबंध सूची में एक प्रविष्टि में संशोधन

कृपया हमारे दिनांक 08 अप्रैल 2021 के परिपत्र डीओआर.एएमएल.आरईसी.03/14.06.001/2021-22 का संदर्भ लें, जिसमें विनियमित संस्थाओं (REs) को 'कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य पर सुरक्षा परिषद संकल्प के कार्यान्वयन आदेश, 2017' जो कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधित किया जाता है, का अनुपालन करने और विदेश मंत्रालय (MEA) के वेबसाइट https://www.mea.gov.in/Implementation-of-UNSC-Sanctions-DPRK.htm पर 'यूएनएससी प्रतिबंधों के कार्यान्वयन (डीपीआरके)' वेबपेज में हाइपरलिंक 'यूएनएससीआर 1718 प्रतिबंध सूची में नामित व्यक्तियों और संस्थाओं' के संशोधनों को जोड़ने, हटाने या अन्य परिवर्तनों के संदर्भ में नोट करने के लिए प्रत्येक दिन जांच करने हेतु सूचित किया गया है।

2. इस संबंध में, विदेश मंत्रालय (MEA) ने सूचित किया है कि 30 जून 2022 को यूएनएससी के प्रस्ताव के अनुसार स्थापित समिति ने लिखकर काटते हुए और/या नीचे दी गई प्रविष्टि में विनिर्दिष्ट व्यक्तियों और संस्थाओं की अपनी प्रतिबंध सूची में संशोधन को अधिनियमित किया है।

ए. व्यक्ति

KPi.029 Name: 1: PAK 2: CHUN 3: IL 4: na Title: na Designation: Served as DPRK Ambassador to Egypt DOB: 28 Jul. 1954 POB: na Good quality a.k.a.: na Low quality a.k.a.: na Nationality: Democratic People's Republic of Korea Passport no: 563410091 National identification no: na Address: na सूचीबद्ध किया गया: 30 नवंबर 2016 (30 जून 2022 को संशोधित) अन्य जानकारी: Pak Chun Il ने मिस्र (Egypt) में डीपीआरके (DPRK) के राजदूत के रूप में कार्य किया है और KOMID को सहायता प्रदान करता है। उन्होंने अपने कार्य दौरा का समापन किया और 15 नवंबर 2016 को मिस्र (Egypt) छोड़ दिया

3. विनियमित संस्थाओं (REs) को सूचित किया जाता है कि वे डीपीआरके पर सुरक्षा परिषद के संकल्प के संबंध में उक्त अनुदेशों पर ध्यान दें और सावधानीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।

भवदीय

(सन्तोष कुमार पाणिग्राही)
मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?