28 नवंबर 2018 6 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने पंजीकरण प्रमाणपत्र भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपा निम्नलिखित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उन्हें प्रदान किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र वापस सौंप दिया है। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किया हैI क्र. सं. | कंपनी का नाम | कार्यालयीन पता | पंजीकरण प्रमाणपत्र सं | प्रमाणपत्र जारी करने का दिनांक | प्रमाणपत्र निरस्त करने का दिनांक | 1. | रमा फेरो एलॉयज एंड फ़ाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड | मौज़ा-खमर, पीओ-राजरहाट, बिष्णुपुर, 24 परगना (उत्तर) | 05.01600 | 20 अप्रैल, 1998 | 11 जुलाई, 2018 | 2. | बक्शी सिक्युरिटीज लिमिटेड | ई-463, फेज़-VI, फोकल पॉइंट, लुधियाना, पंजाब-141 010 | 06.00069 | 26 मार्च, 1998 | 10 सितम्बर, 2018 | 3. | पुनावाला फाइनेंशियल्स लिमिटेड (वर्तमान में पुनावाला फाइनेंशियल्स प्राइवेट लिमिटेड) | सरोश भवन, 16/बी-1, डॉ अंबेडकर रोड, पुणे-411 001, महाराष्ट्र | 13.01002 | 10 सितम्बर, 1998 | 10 सितम्बर, 2018 | 4. | आदिश्री इंवेस्टमेंट लिमिटेड (वर्तमान में आदिश्री इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड) | 32 क्यू, न्यू रोड, अलीपुर, कोलकाता-700 027, पश्चिम बंगाल | एन.05.06575 | 05 सितम्बर, 2005 | 24 जुलाई, 2018 | 5. | नवसाई इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड | किर्लोस्कर किसान कंपाउंड, 13ए, कर्वे रोड, कोठरूद, पुणे-411 038, महाराष्ट्र | 13.01572 | 01 मार्च, 2002 | 18 सितम्बर, 2018 | 6. | लोहिया इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड | सुखधाम, फ्लैट नंबर:ई-2, 7/17(9-10), तिलक नगर, कानपुर-208 002, उत्तर प्रदेश | 12.00077 | 02 मार्च, 1998 | 16 अक्तूबर, 2018 | अत: उपर्युक्त कंपनियां भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45 आई के खंड (क) में यथापरिभाषित गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं करेंगी । अजीत प्रसाद सहायक परामर्शदाता प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/1236 |