भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 601वीं बैठक
24 मार्च 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 601वीं बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 601वीं बैठक आज हैदराबाद में श्री शक्तिकान्त दास, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड ने अपनी बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक गतिविधियों के प्रभाव सहित संबंधित चुनौतियों की समीक्षा की। इसके अलावा, बोर्ड ने वर्तमान लेखा वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक की गतिविधियों पर चर्चा की। बोर्ड ने लेखा वर्ष 2023-24 के बजट को भी अनुमोदन प्रदान किया। उप गवर्नर श्री महेश कुमार जैन, डॉ. माइकल देबब्रत पात्र, श्री एम. राजेश्वर राव, श्री टी. रबी शंकर और केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक यथा श्री सतीश के. मराठे, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, श्री पंकज रमणभाई पटेल और डॉ. रवींद्र एच. ढोलकिया ने बैठक में भाग लिया। श्री अजय सेठ, सचिव, वित्तीय कार्य विभाग और डॉ. विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग ने भी बैठक में भाग लिया। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1911 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: