भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 602वीं बैठक
19 मई 2023 भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 602वीं बैठक भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक बोर्ड की 602वीं बैठक आज मुंबई में श्री शक्तिकान्त दास, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बोर्ड ने अपनी बैठक में वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक गतिविधियों के प्रभाव सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति तथा संबंधित चुनौतियों की समीक्षा की। बोर्ड ने वर्ष अप्रैल 2022 – मार्च 2023 के दौरान रिज़र्व बैंक के कामकाज पर भी चर्चा की और लेखा वर्ष 2022-23 के लिए रिज़र्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और लेखा को अनुमोदित किया। बोर्ड ने आकस्मिक जोखिम बफर 6% रखने का निर्णय लेते हुए लेखा वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में ₹87,416 करोड़ के अंतरण को अनुमोदित किया। उप गवर्नर श्री महेश कुमार जैन, डॉ. माइकल देवब्रत पात्र, श्री एम. राजेश्वर राव, श्री टी. रबी शंकर और केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक, यथा, श्री सतीश के. मराठे, श्रीमती रेवती अय्यर, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, श्री आनंद गोपाल महिंद्रा, श्री पंकज रमणभाई पटेल एवं डॉ. रवींद्र एच. ढोलकिया ने बैठक में भाग लिया। श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग ने भी बैठक में भाग लिया। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/253 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: