15 मई 2018 7 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने अपना पंजीकरण प्रमाण-पत्र भारतीय रिज़र्व बैंक को सौंपा निम्नलिखित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उन्हें प्रदान किया गया पंजीकरण प्रमाण-पत्र वापस सौंप दिया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इनका पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। क्र. | कंपनी का नाम | कार्यालयीन पता | पंजीकरण प्रमाणपत्र सं | प्रमाणपत्र जारी करने की तारीख | प्रमाणपत्र निरस्त करने की तारीख | 1. | मेसर्स शुभलाभ ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड | 211, मेगासिटी चेंबर्स, 1, इंडिया एक्स्चेंज प्लेस, कोलकाता-700001, पश्चिम बंगाल | 05.00654 | 05 मार्च, 1998 | 22 मार्च, 2018 | 2. | मेसर्स साहने फाइनैंसर्स जम्मू लिमिटेड (पूर्व नाम- मेसर्स साहने फाइनैंसर्स जम्मू प्राइवेट लिमिटेड) | मणी राम मार्केट, कनक मंडी, जम्मू- 180 001 | 11.00025 | 22 नवम्बर, 2011 | 05 अप्रैल, 2018 | 3. | मेसर्स डाकसूम फ़ाइनेंस लिमिटेड (पूर्व नाम- मेसर्स डाकसूम फ़ाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड) | मणी राम मार्केट, कनक मंडी, जम्मू-180 001 | 11.00035 | 24 मार्च, 2008 | 09 अप्रैल, 2018 | 4. | मेसर्स यू. पी. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड | 10, अशोक मार्ग, लखनऊ-226 001, उत्तर प्रदेश | बी-12.00429 | 27 दिसम्बर, 2002 | 11 अप्रैल, 2018 | 5. | मेसर्स स्नम इन्वेस्टमेंटस् प्राइवेट लिमिटेड | 207, कुसल बाज़ार, 32-33, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110 019 | बी-14.01925 | 07 सितम्बर, 2000 | 13 अप्रैल, 2018 | 6. | मेसर्स टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड | टोरेंट हाउस, आश्रम रोड के सामने, अहमदाबाद-380009 | बी. 01.00542 | 22 अप्रैल, 2015 | 16 अप्रैल, 2018 | 7. | मेसर्स ब्रैंडन एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड | 96, बजाज भवन, नौवीं मंजिल, 226, नरिमन पाइंट, मुंबई- 400 021 | 13.00119 | 26 फ़रवरी, 1998 | 24 अप्रैल, 2018 | ऐसे में, पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद ये कंपनियां भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए के खंड (ए) के अंतर्गत निर्धारित किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती हैं। अजीत प्रसाद सहायक परामर्शदाता प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/2997 |