भारतीय रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विवरणों के अनुसार भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी की घोषणा की:
क्रम सं.
|
खज़ाना बिल
|
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में)
|
नीलामी की तारीख
|
निपटान की तारीख
|
1
|
91 दिवसीय
|
12,000
|
10 अप्रैल 2024
(बुधवार)
|
12 अप्रैल 2024
(शुक्रवार)
|
2
|
182 दिवसीय
|
7,000
|
3
|
364 दिवसीय
|
8,000
|
|
कुल
|
27,000
|
|
|
यह बिक्री भारत सरकार द्वारा जारी और समय-समय पर यथासंशोधित दिनांक 27 मार्च 2018 की सामान्य अधिसूचना एफ सं. 4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 के साथ-साथ दिनांक 5 अप्रैल 2018 की संशोधित अधिसूचना सं. एफ. 4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 तथा दिनांक 23 दिसंबर 2021 की संशोधित अधिसूचना सं. एफ.-4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन होगी। इसमें राज्य सरकार, विधानसभा वाले संघ शासित प्रदेश, भारत में पात्र भविष्य निधि, नामित विदेशी केंद्रीय बैंक और इस संबंध में बैंक द्वारा निर्दिष्ट कोई व्यक्ति या संस्था, गैर प्रतिस्पर्धी आधार पर भाग ले सकते हैं, जिनके लिए आबंटन, अधिसूचित राशि से इतर होगा। एकल व्यक्ति भी खुदरा निवेशकों के रूप में गैर-प्रतिस्पर्धी आधार पर भाग ले सकते हैं। खुदरा निवेशकों के लिए आबंटन अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक सीमित होगा। व्यक्तिगत निवेशक भी रिटेल डायरेक्ट पोर्टल (https://rbiretaildirect.org.in) के माध्यम से गैर-प्रतिस्पर्धी योजना के अनुसार बोलियां लगा सकते हैं।
उक्त नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित होगी। नीलामी के लिए बोलियां, भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को निम्नलिखित समयावधि में प्रस्तुत करनी होगी:
श्रेणी |
समय
|
प्रतिस्पर्धी बोलियां
|
पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30
|
गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां
|
पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:00
|
परिणामों की घोषणा नीलामी वाले दिन की जाएगी।
सफल बोली लगाने वालों को शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 को भुगतान करना होगा।
केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी भौतिक बोलियों को लोक ऋण कार्यालय (ईमेल: pdomumbai@rbi.org.in; फोन नंबर: 022-22632527, 022-22701299) को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://rbi.org.in/web/rbi/forms) से प्राप्त निर्धारित फॉर्म में नीलामी समय समाप्त होने से पहले प्रस्तुत करना होगा। तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क (ईमेल cbot@rbi.org.in; फोन नंबर: 022-27595666, 022-27595415, 022-27523516) करना होगा। नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क (ईमेल: auctionidmd@rbi.org.in; फोन नंबर: 022-22702431, 022-22705125) किया जा सकता है।
अजीत प्रसाद
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/51
|