पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
137909553
05 जनवरी 2026
को प्रकाशित
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के साथ करार
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 21ए की उप-धारा (1) के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के साथ करार किया है। दिनांक 9 जनवरी 2026 से प्रभावी इस करार के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक जीएनसीटीडी का सामान्य बैंकिंग कारोबार तथा उनके रुपया सार्वजनिक ऋण का प्रबंधन करेगा। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1857 |
प्ले हो रहा है
सुनें
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:
क्या यह पेज उपयोगी था?