RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

139337170

2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन-स्तरीय आँकड़ों के आधार पर तिमाही आधार पर आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) संकलित करता है। आज, रिज़र्व बैंक ने 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) जारी किया1 जिसका आधार वर्ष 2022-23 है और इसमें अठारह प्रमुख शहर शामिल हैं2

मुख्य बातें:

  • आवास मूल्य सूचकांक का मूल्य 2025-26 की पिछली तिमाही की तुलना में 2025-26 की तीसरी तिमाही में 114.2 से बढ़कर 115.6 हो गया जो प्रमुख शहरों- अर्थात जयपुर, कानपुर और चेन्नई- की 1.2 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही संवृद्धि को दर्शाता है। (चार्ट 1)

  • अखिल भारतीय एचपीआई में 2025-26 की तीसरी तिमाही में 3.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वार्षिक वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। नागपुर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों ने उक्त वृद्धि में योगदान दिया। (चार्ट 1)


 

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2167


1 अखिल भारतीय और शहर-वार एचपीआई पर समय-शृंखला डेटा बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था के डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल (https://data.rbi.org.in/#/dbie/home> Statistics > Real Sector > Prices & Wages) पर उपलब्ध हैं।

2 अठारह शहर हैं: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?