RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

134867811

2022-23 की पहली तिमाही से 2025-26 की पहली तिमाही के लिए अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) पंजीकरण अधिकारियों से प्राप्त लेनदेन-स्तरीय आँकड़ों के आधार पर तिमाही आधार पर आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई)1 संकलित करता है। आज, रिज़र्व बैंक ने 2025-26 की पहली तिमाही के लिए आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) जारी किया, जिसका नया आधार वर्ष 2022-23 है और इसमें अठारह प्रमुख शहर शामिल हैं2। 2022-23 के आधार वर्ष वाली नई शृंखला में मौजूदा 10 शहरों के साथ आठ नए शहर अर्थात, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर जोड़े गए हैं। अखिल भारतीय और शहर-वार एचपीआई पर समय-शृंखला डेटा, बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था के डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल (https://data.rbi.org.in/#/dbie/home> Statistics > Real Sector > Prices & Wages) पर उपलब्ध हैं।

एचपीआई का आधार वर्ष 2010-11 से बदलकर 2022-23 कर दिया गया है।

अठारह शहर हैं: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर।

मुख्य बातें:

  • आवास मूल्य सूचकांक के मूल्य में 2025-26 की पहली तिमाही में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें नागपुर, चंडीगढ़, चेन्नई और कोच्चि में पिछली तिमाही की तुलना में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई।
  • अखिल भारतीय एचपीआई में 2025-26 की पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
  • क्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) आधार पर, अखिल भारतीय एचपीआई में 2025-26 की पहली तिमाही में 2.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Chart 1: Movement of House Price Index

 

अजीत प्रसाद            
उप महाप्रबंधक (संचार)      

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1281


1एचपीआई का आधार वर्ष 2010-11 से बदलकर 2022-23 कर दिया गया है।

2 अठारह शहर हैं: मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?