RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80367221

सॉवरेन हरित बॉण्ड की नीलामी

3 फरवरी 2023

सॉवरेन हरित बॉण्ड की नीलामी

भारत सरकार ने निम्नलिखित विवरण के अनुसार 8,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए दो सॉवरेन हरित बॉण्ड की बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।

क्र. सं. प्रतिभूति चुकौती की तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़)
भारत सरकार की विशिष्ट अधिसूचना नीलामी की तारीख भुगतान की तारीख
1 7.10% जीओआई एसजीआरबी 2028 27 जनवरी 2028 4,000 एफ़.सं4(2)-बी(डब्ल्यू&एम)/2022 दिनांकित 3 फरवरी 2023 9 फरवरी 2023
(गुरुवार)
10 फरवरी 2023
(शुक्रवार)
2 7.29% जीओआई एसजीआरबी 2033 27 जनवरी 2033 4,000
  कुल   8,000      

2. भारत सरकार के पास उपरोक्त प्रत्येक प्रतिभूति में 2,000 करोड़ रुपए की सीमा तक, अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने का विकल्प होगा।

3. इन प्रतिभूतियों की बिक्री भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई कार्यालय, फोर्ट, मुंबई-400001 के माध्यम से होगी। यह बिक्री उपर्युक्त निर्दिष्ट ‘विशिष्ट अधिसूचना’ में उल्लिखित नियमों और शर्तों और 27 मार्च 2018 को जारी सामान्य अधिसूचना एफ़.सं.4(2)-डब्ल्यू&एम/2018 के अनुसार की जाएगी।

4. 7.10% जीओआई एसजीआरबी 2028 और 7.29% जीओआई एसजीआरबी 2033 की नीलामी एक समान मूल्य पद्धति का प्रयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धात्मक और गैर-प्रतिस्पर्धात्मक दोनों बोलियां इलेक्‍ट्रॉनिक फार्मेट में भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सोल्युशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर 9 फरवरी 2023 (गुरुवार) को प्रस्तुत करनी होगी। गैर-प्रतिस्पर्धात्मक बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे के बीच तथा प्रतिस्पर्धात्मक बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच प्रस्‍तुत करनी होगी। परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी और सफल बोली लगाने वालों को भुगतान 10 फरवरी 2023 (शुक्रवार) को करना होगा।

5. अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी (एसीयू) भाग के हामीदारी हेतु बोलियां प्राथमिक व्यापारी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर 9 फरवरी 2023 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 09.00 बजे से पूर्वाह्न 09.30 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है।

6. स्टॉक 6 फरवरी - 9 फरवरी 2023 तक की अवधि के लिए "जब जारी किया गया" ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगे।

7. नीलामी हेतु परिचालन संबंधी दिशानिर्देश और अन्य जानकारियाँ अनुलग्नक में दी गई है।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1666

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?