भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से ₹25,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। वापसी-खरीद का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:
क्रम सं.
प्रतिभूति
परिपक्वता की तारीख
1
7.72% जीएस 2025
25 मई2025
2
5.22% जीएस 2025
15 जून 2025
3
8.20% जीएस 2025
24 सितंबर 2025
4
5.15% जीएस 2025
09 नवंबर 2025
5
7.59% जीएस 2026
11 जनवरी 2026
₹25,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर अलग-अलग प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 10 अक्तूबर 2024 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाने चाहिए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 11 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार) को होगा।
भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:
अलग-अलग प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करने के लिए।
₹25,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करने के लिए।
बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए।
(पुनीत पंचोली) मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/1227
RbiTtsCommonUtility
प्ले हो रहा है
सुनें
LOADING...
0:062:49
संबंधित एसेट
आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक
RbiSocialMediaUtility
इस पेज को शेयर करें:
आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!
RbiWasItHelpfulUtility
क्या यह पेज उपयोगी था?धन्यवाद!
अधिक जानकारी देना चाहेंगे?
प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद!प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद!