RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

131742911

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से ₹30,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। वापसी-खरीद का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख
1 7.72% जीएस 2025 25 मई 2025
2 5.22% जीएस 2025 15 जून 2025
3 8.20% जीएस 2025 24 सितंबर 2025
4 5.15% जीएस 2025 09 नवंबर 2025
5 7.59% जीएस 2026 11 जनवरी 2026
 

₹30,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर अलग-अलग प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 16 जनवरी 2025  (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 17 जनवरी 2025  (शुक्रवार) को होगा।  

भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:  

  • अलग-अलग प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करना।   
  • ₹30,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करना।   
  • बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करना।

 

(पुनीत पंचोली)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/1904

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?