RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

103531575

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

26 सितंबर 2023

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

केंद्र सरकार की नकदी स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा, दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम हेतु कैलेंडर को निम्नानुसार अधिसूचित करता है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(1 अक्तूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
4 अक्तूबर 2023 5 अक्तूबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
11 अक्तूबर 2023 12 अक्तूबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
18 अक्तूबर 2023 19 अक्तूबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
25 अक्तूबर 2023 26 अक्तूबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
1 नवंबर 2023 2 नवंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
8 नवंबर 2023 9 नवंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
15 नवंबर 2023 16 नवंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
22 नवंबर 2023 23 नवंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
29 नवंबर 2023 30 नवंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
6 दिसंबर 2023 7 दिसंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
13 दिसंबर 2023 14 दिसंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
20 दिसंबर 2023 21 दिसंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
27 दिसंबर 2023 28 दिसंबर 2023 7,000 8,000 9,000 24,000
Total 91,000 1,04,000 1,17,000 3,12,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित यदि ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/995

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?