मेसर्स इक्विटी सविसेज प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द
7 फरवरी 2014 मेसर्स इक्विटी सविसेज प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द भारतीय रिज़र्व बैंक ने मेसर्स इक्विटी सविसेज प्राइवेट लिमिटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय : 10, बैन्नरघट्टा, रोड, डेयरी सर्कल के नजदीक, बंगलुरू-560030 में स्थित है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) सं.बी.02.00214, 23 जनवरी 2014 को रद्द कर दिया है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कंपनी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आई के खण्ड (ए) में पारिभाषित किया गया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/1583 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: