मेसर्स अनिल राय एण्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया गया
29 सितंबर 2009 मेसर्स अनिल राय एण्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए मेसर्स अनिल राय एण्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जिसका पंजीकृत कार्यालय जीवन तारा, 5-पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली-110001 है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 31 अगस्त 2009 को रद्द कर दिया है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कंपनी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती है। अजीत प्रसाद |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: