मेसर्स सायक्लो इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
24 अक्तूबर 2011 मेसर्स सायक्लो इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए मेसर्स सायक्लो इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसका पंजीकृत कार्यालय सं. 7-1-27, अमीरपेट, हैदराबाद-500016 है, को 3 मार्च 1998 को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र सं.09.00053 दिनांक 30 अगस्त 2011 को रद्द कर दिया है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कंपनी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइए (6) द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइ के खण्ड (ए) में पारिभाषित किया गया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2011-2012/642 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: