मेसर्स लखनऊ फाइनेन्स कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया गया
17 दिसंबर 2009 मेसर्स लखनऊ फाइनेन्स कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया गया भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए मेसर्स लखनऊ फाइनेन्स कंपनी लिमिटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय : पो.ऑ. रेनुकूट, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 18 नवंबर 2009 को रद्द कर दिया है क्योंकि कंपनी ने स्वेच्छा से गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था के कारोबार से हटने का विकल्प चुना है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कंपनी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइए (6) द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइ के खण्ड (ए) में परिभाषित किया गया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/861 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: