पूर्ण प्रज्ञा फिनकैप प्राईवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया गया
12 जून 2009 पूर्ण प्रज्ञा फिनकैप प्राईवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया गया भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए पूर्ण प्रज्ञा फिनकैप प्राईवेट लिमिटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय : नंबर 966, पहली मंज़िल, 10वां ए क्रॉस, महालक्ष्मीपूरम, बंगलूर-560086 है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 18 मई 2009 को रद्द कर दिया है क्योंकि कंपनी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था के कारोबार से हटने का विकल्प चुना है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कंपनी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/2015 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: