अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमाराशियों की संरचना और स्वामित्व पद्धतिः मार्च 2012 के आंकड़े जारी किए गए
5 जून 2013 ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमाराशियों की संरचना और स्वामित्व पद्धतिः मार्च 2012' के आंकड़े जारी किए गए भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर 31 मार्च 2012 को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की जमा-राशियों की संरचना और स्वामित्व पद्धति से संबंधित आंकड़े जारी किए। इस अवधि के लिए जमा खातों के प्रकार, संस्थागत क्षेत्रों, जनसंख्या समूहों की व्यापक प्रवृत्तियों और बैंक समूहों का विश्लेषण करने वाला आलेख भारतीय रिज़र्व बैंक बुलेटिन के जून 2013 अंक में प्रकाशित किया जा रहा है। आंकड़ों की मुख्य-मुख्य बातें निम्नानुसार हैं: मुख्य-मुख्य बातें: -
मार्च 2012 में चालू, बचत और मीयादी जमा कुल जमाराशियों का क्रमशः 10.8 प्रतिशत, 25.5 प्रतिशत और 63.6 प्रतिशत रही। -
कुल जमाराशियों में 58.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ ‘घरेलू’ क्षेत्र का मार्च 2012 में सबसे अधिक योगदान रहा, इसके बाद सरकारी और निजी कंपनी क्षेत्र प्रत्येक का योगदान 14.6 प्रतिशत रहा। -
महानगरों, शहरी और उपनगरीय जनसंख्या समूहों में मीयादी जमाराशियों का प्रभाव रहा जिनके बाद बचत जमा का प्रभाव रहा। ग्रामीण शाखाओं द्वारा प्राप्त की गई जमाओं में बचत जमाराशियों का हिस्सा सबसे अधिक रहा और उनके तुरंत बाद मीयादी जमाओं का हिस्सा रहा। -
बैंक समूह-वार, मार्च 2012 में कुल जमाराशियों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी सबसे अधिक (74.6 प्रतिशत) रही और उनके बाद निजी क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी (18.2 प्रतिशत) रही। अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/2044 |