सहकारी बैंकों की जमाराशियों की ब्याज दर पर व्यापक मास्टर निदेश
12 मई 2016 सहकारी बैंकों की जमाराशियों की ब्याज दर पर व्यापक मास्टर निदेश भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज सहकारी बैंकों – जमाराशियों और अग्रिमों की ब्याज दरों पर मास्टर निदेश (एमडी) जारी किए। आज जारी किए गए मास्टर निदेशों में उपर्युक्त विषय पर रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए गए सभी प्रासंगिक अनुदेशों को समेकित किया गया है और ये भारत में बैंकिंग कारोबार करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से लाइसेंस और अनुमति प्राप्त सभी सहकारी बैंकों नामतः राज्य सहकारी बैंकों, मध्यवर्ती सहकारी बैंकों और प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों पर लागू होंगे। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2643 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: