भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों का रूपांतरण/ स्विच
|
भारत सरकार अपनी देयता प्रोफाइल को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तथा बाजार की गतिविधियों के लिए बाजार सहभागियों के साथ-साथ भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ भी रूपांतरण/स्विच परिचालन करता रहा है। इन परिचालनों के भाग के रूप में, सरकार ने 30 अप्रैल 2025 (02 मई 2025 को निपटान) को रिज़र्व बैंक के साथ रूपांतरण/स्विच लेनदेन किया। लेनदेन में रिज़र्व बैंक से वित्त वर्ष 2026-27 में परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों को वापस खरीदना और लेनदेन को नकदी तटस्थ बनाने के लिए बराबर बाजार मूल्य के लिए नई प्रतिभूति जारी करना शामिल था। ये लेनदेन 29 अप्रैल 2025 को फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफ़बीआईएल) की कीमतों का उपयोग करके किए गए थे। इनके विवरण नीचे दिए गए हैं:
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/239 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: