भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों का रूपांतरण/ स्विच
|
भारत सरकार अपनी देयता प्रोफाइल को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तथा बाजार की गतिविधियों के लिए बाजार सहभागियों के साथ-साथ भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ भी रूपांतरण/स्विच परिचालन करता रहा है। इन परिचालनों के भाग के रूप में, सरकार ने दिनांक 12 फरवरी 2026 (दिनांक 13 फरवरी 2026 को निपटान) को रिज़र्व बैंक के साथ रूपांतरण/स्विच लेनदेन किया। लेन-देन में सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 में परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों को रिज़र्व बैंक से वापस खरीदना और दिनांक 11 फरवरी 2026 के अनुसार फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) की कीमतों का उपयोग करके समतुल्य बाजार मूल्य की एक प्रतिभूति जारी करना शामिल था। इनके विवरण नीचे दिए गए हैं:
अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2102 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: