RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

109412911

भारत सरकार की प्रतिभूतियों का रूपांतरण/ स्विच

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से कुल ₹25,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की सकल राशि की अपनी प्रतिभूतियों के रूपांतरण/ स्विच की घोषणा की है। रूपांतरण/ स्विच का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:    

नीलामी की तारीख

मूल प्रतिभूतियां

मूल प्रतिभूतियों की राशि (अंकितमूल्य)
(₹ करोड़ में)

नियत प्रतिभूतियां

24 जून 2024
(सोमवार)

5.22% जीएस 2025
(15 जून 2025 को परिपक्व होने वाली))

3,500

7.40% जीएस 2035
(09 सितंबर 2035 को परिपक्व होने वाली))

8.20% जीएस 2025
(24 सितंबर 2025 को परिपक्व होने वाली))

2,000

6.10% जीएस 2031
(12 जुलाई 2031 को परिपक्व होने वाली))

8.20% जीएस 2025
(24 सितंबर 2025 को परिपक्व होने वाली))

3,500

7.41% जीएस 2036
(19 दिसंबर 2036 को परिपक्व होने वाली))

7.59% जीएस 2026
(11 जनवरी 2026 को परिपक्व होने वाली)

2,000

7.73% जीएस 2034
(19 दिसंबर 2034 को परिपक्व होने वाली))

7.27% जीएस 2026
(08 अप्रैल 2026 को परिपक्व होने वाली)

1,000

6.83% जीएस 2039
(19 जनवरी 2039 को परिपक्व होने वाली))

8.33% जीएस 2026
(09 जुलाई 2026 को परिपक्व होने वाली)

3,500

7.41% जीएस 2036
(19 दिसंबर 2036 को परिपक्व होने वाली))

8.24% जीएस 2027
(15 फरवरी 2027 को परिपक्व होने वाली)

2,000

6.62% जीएस 2051
(28 नवंबर 2051 को परिपक्व होने वाली))

6.79% जीएस 2027
(15 मई 2027 को परिपक्व होने वाली)

1,500

6.83% जीएस 2039
(19 जनवरी 2039 को परिपक्व होने वाली))

7.38% जीएस 2027
(20 जून 2027 को परिपक्व होने वाली)

2,000

7.40% जीएस 2035
(09 सितंबर 2035 को परिपक्व होने वाली))

7.38% जीएस 2027
(20 जून 2027 को परिपक्व होने वाली)

1,500

7.06% जीएस 2046
(10 अक्तूबर 2046 को परिपक्व होने वाली))

7.38% जीएस 2027
(20 जून 2027 को परिपक्व होने वाली)

1,500

6.99% जीएस 2051
(15 दिसंबर 2051 को परिपक्व होने वाली))

7.17% जीएस 2028
(08 जनवरी 2028 को परिपक्व होने वाली)

1,000

7.36% जीएस 2052
(12 सितंबर 2052 को परिपक्व होने वाली))

 

कुल

25,000

 

 

बाजार प्रतिभागियों से अपेक्षित है कि वे दो दशमलव स्थानों तक भारतीय रुपये में मूल प्रतिभूति की राशि और मूल एवं नियत प्रतिभूति का मूल्य देते हुए अपनी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) में प्रस्तुत करें।

नीलामी एकाधिक-मूल्य आधारित नीलामी होगी अर्थात्, सफल बोलियों को मूल एवं नियत प्रतिभूतियों के लिए उनके संबंधित उद्धृत मूल्य पर स्वीकार किया जाएगा।    

नीलामी के लिए बोलियां ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 24 जून 2024 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और उनका निपटान 25 जून 2024 (मंगलवार) को किया जाएगा।   

भारत सरकार के पास निम्न अधिकार सुरक्षित है:

  • अधिसूचित राशि से कम राशि के प्रस्तावों को स्वीकार करना।
  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में थोड़ी अधिक की खरीद करना।
  • बिना कोई कारण दिये पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

स्विच लेनदेन के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश तथा अन्य विवरण अनुबंध में दिए गए हैं।   

 

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/528

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?