RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80321609

2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की गतिविधियां

31 दिसंबर 2021

2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान भारत के भुगतान
संतुलन की गतिविधियां

दूसरी तिमाही (क्यू2) अर्थात् जुलाई-सितंबर 2021-22 के लिए भारत के भुगतान संतुलन (बीओपी) से संबंधित प्रारंभिक आंकड़े विवरण-। (बीपीएम6 फॉर्मेट) और ।। (पुराना फॉर्मेट) में प्रस्‍तुत किए गए हैं।

2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की मुख्य विशेषताएं

  • भारत के चालू खाते की शेष राशि ने 2021-22 की दूसरी तिमाही में 9.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का घाटा दर्ज किया, जबकि इसमें 2021-22 की पहली तिमाही में 6.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.9 प्रतिशत) का अधिशेष और एक वर्ष पहले (अर्थात् 2020-21 की दूसरी तिमाही) 15.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 2.4 प्रतिशत) का अधिशेष दर्ज किया गया था।

  • 2021-22 की दूसरी तिमाही में चालू खाते में घाटे का मुख्य कारण पिछली तिमाही में 30.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 44.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटे में बढ़ोत्तरी और निवेश आय के निवल व्यय में वृद्धि था।

  • कंप्यूटर और व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात में मजबूत प्रदर्शन के कारण, निवल सेवा प्राप्तियों में पिछली तिमाही की तुलना में क्रमिक रूप से गिरावट आई लेकिन इसमें वर्ष-दर-वर्ष (वाई-ओ-वाई) आधार पर वृद्धि हुई।

  • निजी अंतरण प्राप्तियों, जो मुख्य रूप से विदेशों में कार्यरत भारतीयों द्वारा प्रेषण का प्रतिनिधित्व करती हैं, की राशि 21.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जिसमें एक वर्ष पहले के उनके स्तर से 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • प्राथमिक आय खाते से निवल व्यय, जो मुख्य रूप से निवल विदेशी निवेश आय भुगतानों को दर्शाता है, में क्रमिक रूप से और साथ ही वर्ष-दर-वर्ष आधार पर वृद्धि हुई।

  • वित्तीय खाते में, निवल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश ने 9.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अंतर्वाह दर्ज किया, जो एक वर्ष पहले के 24.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम है।

  • निवल विदेशी पोर्टफोलियो निवेश 2020-21 की दूसरी तिमाही में 7.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 3.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

  • 2021-22 की दूसरी तिमाही में भारत के लिए निवल बाह्य वाणिज्यिक उधार में एक वर्ष पहले के 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बहिर्वाह की तुलना में 4.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अंतर्वाह दर्ज किया गया।

  • 2021-22 की दूसरी तिमाही में अनिवासी जमाराशियों में 1.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अंतर्वाह की तुलना में 0.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बहिर्वाह दर्ज किया गया।

  • 2021-22 की दूसरी तिमाही में (बीओपी के आधार पर) 31.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा 23 अगस्त 2021 को किए गए 17.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर का एसडीआर आबंटन भी शामिल है (तालिका 1)।

अप्रैल-सितंबर 2021 के दौरान बीओपी (2021-22 की पहली छमाही)

  • व्यापार घाटा में तेजी से हुई संवृद्धि के आधार पर 2020-21 की पहली छमाही में 3.0 प्रतिशत की अधिशेष के सापेक्ष 2021-22 की पहली छमाही में जीडीपी का 0.2 प्रतिशत का चालू खाता घाटा दर्ज किया।

  • निवल अदृश्य प्राप्तियाँ 2021-22 की पहली छमाही में बढ़ी हुई थी, जिसका मुख्य कारण सेवाओं की निवल प्राप्तियाँ और निजी अंतरण में बढ़ोत्तरी है।

  • 2021-22 की पहली छमाही में 21.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवल एफ़डीआई अंतर्वाह दर्ज किया गया, जो 2020-21 की पहली छमाही में दर्ज किए गए 23.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम है।

  • पोर्टफोलियो निवेश ने 2021-22 की पहली छमाही में 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवल अंतर्वाह दर्ज किया, जो एक वर्ष पहले 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर

  • 2020-21 की पहली छमाही में, विदेशी मुद्रा भंडार (बीओपी आधार पर) में 63.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वृद्धि हुई।

सारणी 1 : भारत के भुगतान संतुलन की प्रमुख मदें
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
  जुलाई-सितंबर 2021 प्रा जुलाई-सितंबर 2020 अप्रैल-सितंबर 2021 प्रा अप्रैल-सितंबर 2020
  जमा नामे निवल जमा नामे निवल जमा नामे निवल जमा नामे निवल
क. चालू खाता 194.3 203.9 -9.6 150.8 135.5 15.3 374.3 377.3 -3.0 273.2 238.8 34.4
1. माल 104.8 149.3 -44.4 75.6 90.4 -14.8 202.3 277.4 -75.1 127.8 153.6 -25.8
जिसमें से:                        
       पीओएल 15.7 39.2 -23.5 7.3 18.8 -11.5 28.6 70.2 -41.6 12.1 32.0 -19.9
2. सेवा 61.4 35.8 25.6 49.8 28.7 21.1 117.6 66.2 51.4 96.7 54.9 41.8
3. प्राथमिक आय 6.9 16.5 -9.7 5.0 14.4 -9.4 12.3 29.5 -17.2 10.0 27.1 -17.1
4. द्वितीयक आय 21.2 2.2 18.9 20.4 2.0 18.4 42.1 4.2 37.9 38.6 3.2 35.4
ख. पूंजी लेखा और वित्तीय लेखा 209.6 200.7 8.8 145.0 160.7 -15.7 365.3 362.8 2.5 265.2 299.3 -34.1
  जिसमें से:                        
        मुद्रा भंडार में परिवर्तन (वृद्धि (-)/कमी (+)) 0.0 31.2 -31.2 0.0 31.6 -31.6 0.0 63.1 -63.1 0.0 51.4 -51.4
ग. भुल-चूक (-) (ए+बी) 0.7   0.7 0.4   0.4 0.5   0.5   0.2 -0.2
प्रा : प्रारंभिक
नोट : पूर्णांकन के कारण उप घटकों का योग कुल योग से भिन्न हो सकता है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1460

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?